पुलिस ने लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया़ लड़की ने पुलिस के समक्ष तसलीम के अलावा विक्की कुंभकार व अर्जुन कुंभकार की पहचान अपहरणकर्ता के रूप में की है़ तीनों कोलबेंदी के ही रहने वाले हैं. अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ लड़की के अनुसार, वह चार सितंबर को पैदल अपने स्कूल जा रही थी़.
रास्ते में बांधडीह मोड़ के निकट बाइक सवार उक्त तीनों युवकों ने उसे रोका़ रूमाल में नशीला पदार्थ मिला कर उसे सूंघा दिया और उसका अपहरण कर लिया़ धनबाद से ट्रेन पकड़ कर उसे कोलकाता, फिर गोवा ले जाया गया. ट्रेन में उसे होश आया और उसने विरोध किया तो उसे जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया गया़ ब्लेड से उसका हाथ भी काट दिया था़ गोवा में एक आवास में उसे बेहोश कर रखा जाता था़ कुछ दिन बाद अचानक उसे होश आया तो उसने अपने भाई व पिता को कमरे में पाया़ इसके बाद वह भाई व पिता के साथ चली आयी.
