चास: खेदाडीह के पास एक वर्ष के बच्चे के साथ मंगलवार को एक वृद्ध महिला (55) को भटकते हुये देखा गया. बच्चा काफी रो रहा था, यह देख स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझ लिया. इसके बाद कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की. महिला ने अपना नाम बच्ची देवी बताया. कहा कि वह […]
चास: खेदाडीह के पास एक वर्ष के बच्चे के साथ मंगलवार को एक वृद्ध महिला (55) को भटकते हुये देखा गया. बच्चा काफी रो रहा था, यह देख स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझ लिया. इसके बाद कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की. महिला ने अपना नाम बच्ची देवी बताया. कहा कि वह नवादा बिहार की रहने वाली है और अपने भाई सुखदेव महतो के यहां सोमवार को आयी है, लेकिन पता भूल गयी है.
बच्ची देवी ने बताया कि वह दो बजे बच्चे को लेकर घूमने के लिये निकली थी. घूमते-घूमते वह काफी दूर निकल गयी और भटक गयी. वह दोपहर से ही अपने भाई का घर खोज रही है, लेकिन पता भूल जाने के कारण वह पहुंच नहीं पा रही है.
इस दौरान बांधगोड़ा के चौकीदार भरत महतो मौके पर पहुंच महिला को लेकर उसके बताये अनुसार घर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक महिला के भाई के घर पता नहीं चल पाया था.