बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी में विश्वकर्मा मेला की तैयारी शुरू

बोकारो: माराफारी स्थित बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी विश्वकर्मा मैदान में लगने वाले सात दिवसीय मेला की तैयारी शुरू हो गयी है. मेला 17 सितंबर से शुरू होगा. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष जग्गु प्रसाद ने बताया : 38 सालों से विश्वकर्मा पूजा के अवसर में मेला लग रहा है. मेला में घूमने के लिए चास-बोकारो समेत पेटरवार, […]

बोकारो: माराफारी स्थित बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी विश्वकर्मा मैदान में लगने वाले सात दिवसीय मेला की तैयारी शुरू हो गयी है. मेला 17 सितंबर से शुरू होगा. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष जग्गु प्रसाद ने बताया : 38 सालों से विश्वकर्मा पूजा के अवसर में मेला लग रहा है.

मेला में घूमने के लिए चास-बोकारो समेत पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह, चंदनकियारी, सेक्टर-9 महुवार से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते है. मेला में ब्रेक डांस, टावर झूला, ड्रैगन, चांद-तारा झूला, मिक्की माउस व मीना बाजार भी लगेगा. कहा : पूजा में आने वाले भक्तों का पूरा ख्याल समिति की ओर से रखा जाता है़.

साथ ही पूजा स्थल के पास ही गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था व सुरक्षा के भी इंतजाम किये जाते हैं. पूजा के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष- जेएन झा, उपाध्यक्ष- अंबिका सिंह, सचिव डॉ सुशील प्रसाद, उप सचिव मालिक सिंह, कोषाध्यक्ष- जग्गु प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष- प्रेम कुमार सिंह, मेला प्रभारी- अनिल कुमार सिंह, उप मेला प्रभारी- संतोष शर्मा, संगठन सचिव- उमेश चौधरी, सक्रिय सदस्य- सखीचंद प्रसाद, संजय पांडेय, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेश चौधरी, संजय किशोर, बाबू शर्मा जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >