चास. चास नगर निगम की ओर से निर्माणाधीन हाइटेक पार्क में काम करने के दौरान मंगलवार को एक मजदूर बिजली की चपेट में आ गया. इससे मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मजदूर का इलाज बीजीएच में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पार्क में जिम के भवन के उपर से ही […]
चास. चास नगर निगम की ओर से निर्माणाधीन हाइटेक पार्क में काम करने के दौरान मंगलवार को एक मजदूर बिजली की चपेट में आ गया. इससे मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मजदूर का इलाज बीजीएच में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पार्क में जिम के भवन के उपर से ही 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है.
भवन के ऊपर चढ़कर नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो निवासी मजदूर मोहन साव (35 वर्ष) लोहे का पटरा उतार रहा था. इसी दौरान तार की चपेट में आ गया. बिजली का झटका लगते ही मजदूर छत से जमीन पर गिर गया. साथी मजदूरों व संवेदक ने मोहन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से बेहतर इलाज के लिये बीजीएच रेफर किया गया. मोहन का बायां हाथ टूट गया है. घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी मेयर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली.
उन्होंने बताया कि संवेदक की ओर से बिजली विभाग को कई बार तार हटाने के लिये आवेदन दिया गया है. लेकिन विभाग की ओर से इस मामले में गंभीरता पूर्व काम नहीं किया गया. इस कारण घटना घटी.