नाबालिग लड़की को अकेली पाकर छेड़खानी

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से एक युवक ने छेड़खानी की. विरोध करने पर अभियुक्तों ने लड़की के मामा पर हमला कर उनका सिर जख्मी कर दिया़ प्राथमिकी सेक्टर नौ, स्ट्रीट संख्या 17 निवासी बालिका के बयान पर स्थानीय हरला थाना में बुधवार को छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत […]

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से एक युवक ने छेड़खानी की. विरोध करने पर अभियुक्तों ने लड़की के मामा पर हमला कर उनका सिर जख्मी कर दिया़ प्राथमिकी सेक्टर नौ, स्ट्रीट संख्या 17 निवासी बालिका के बयान पर स्थानीय हरला थाना में बुधवार को छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गयी है.

मामले में सेक्टर नौ कुम्हार चौक निवासी युवक सोनू कुमार, सोनू के भाई भोला व सोनू का मामा मंझिया को अभियुक्त बनाया गया है़ बालिका के अनुसार, वह मंगलवार शाम पानी टंकी के पास से गुजर रही थी़ सोनू उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा़ सोनू ने बालिका का कपड़ा खोलने का भी प्रयास किया़ इसी दौरान बालिका के मामा आ गये़.

बालिका के मामा ने सोनू की इस हरकत का विरोध किया़ हल्ला सुन कर सोनू का भाई भोला व मामा मंझिया आ गये़ उन्होंने रड से हमला कर बालिका के मामा का सिर फोड़ दिया़ पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >