पंचायत भवन में करें प्रज्ञा केंद्रों का संचालन

चास: पंचायती राज व्यवस्था लागू है, जिसके तहत ग्राम पंचायतों को क्रियाशील बनाने के लिये सभी पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्रों का संचालन जरूरी है. पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र चलाने की जिम्मेदारी मुखिया को भी लेनी होगी. ऐसे भी जिला की ओर से पंचायतवार प्रज्ञा केंद्र आवंटित कर दिया गया है. यह कहना है […]

चास: पंचायती राज व्यवस्था लागू है, जिसके तहत ग्राम पंचायतों को क्रियाशील बनाने के लिये सभी पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्रों का संचालन जरूरी है. पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र चलाने की जिम्मेदारी मुखिया को भी लेनी होगी. ऐसे भी जिला की ओर से पंचायतवार प्रज्ञा केंद्र आवंटित कर दिया गया है.

यह कहना है चास बीडीओ कपिल कुमार का. वह बुधवार को चास प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रमुख सभागार में मुखिया व प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय को हर हाल में क्रियाशील बनाना है. इसकी जिम्मेदारी मुखिया की है. पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर एवं भारत नेट कनेक्टिविटी के तहत इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित कर दी गयी है. पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था को कारगर बनाना है.

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी के उपस्थित रहने का समय निर्धारित करने की जिम्मेदारी मुखिया की है. तभी बेहतर ढंग से पंचायत सचिवालय चलेगा. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अंदर पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र काम करना नहीं शुरू किया तो कार्रवाई किया जायेगा. बैठक में प्रज्ञा केंद्र संचालकों के अलाव अन्य अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >