पिंड्राजोरा में यात्री बस की चपेट में आने से युवक की मौत

पिंड्राजोरा: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौवाटाड़ के समक्ष एनएच 32 पर सोमवार सुबह नौ बजे न्यू भरत यात्री बस (जेएच 09 जे/3651) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. साथ ही बस अनियंत्रित होकर गड‍्ढे में जा गिरी, जिससे सवार यात्रियों को हल्की चोटें आयी है. बस बोकारो से पुरुलिया जा […]

पिंड्राजोरा: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौवाटाड़ के समक्ष एनएच 32 पर सोमवार सुबह नौ बजे न्यू भरत यात्री बस (जेएच 09 जे/3651) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. साथ ही बस अनियंत्रित होकर गड‍्ढे में जा गिरी, जिससे सवार यात्रियों को हल्की चोटें आयी है. बस बोकारो से पुरुलिया जा रही थी.

सड़क किनारे बने कलवर्ट पर चास बंशीडीह निवासी रवि गोराईं (26) दातून कर रहा था कि अचानक बस की चपेट में आ गया. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गड‍्ढे में जा गिरी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग व पिंड्राजोरा पुलिस ने उसे तत्काल बीजीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. रवि की शादी चौवाटाड़ के प्रथम गोराईं की बेटी गुड़िया कुमारी के साथ जुलाई माह में हुई थीं. वह करम डाली लेकर अपने ससुराल आया था.

परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन : अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा मृतक के परिजन व ग्रामीणों की उपस्थिति में पिंड्राजोरा परिसर में बैठक हुई. इसमें मृतक के परिजनों को सरकार की आेर से मिलने वाले सभी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों की आर्थिक मदद भी की. मौके पर अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >