बोकारो. झामुमो बोकारो जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी की अध्यक्षता में सोमवार को बोकारो पसिदन में हुई. वक्ताओं ने कहा : प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है. जन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. झामुमो आम जनता, ग्रामीण व किसानों के हितों के लिए शुरू से संघर्ष करती रहा है. […]
बोकारो. झामुमो बोकारो जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी की अध्यक्षता में सोमवार को बोकारो पसिदन में हुई. वक्ताओं ने कहा : प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है. जन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. झामुमो आम जनता, ग्रामीण व किसानों के हितों के लिए शुरू से संघर्ष करती रहा है. हमें एकजुट होकर समस्याओं के प्रति मुखरता से आवाज उठानी होगी. जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है. जन-जन तक झामुमो के कार्य को पहुंचाने का समय आ गया है.
बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश दिया गया. चंदनिकयारी विधानसभा प्रभारी के रूप में मोर्चा के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार का मनोनयन किया गया. चंदनिकयारी विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी गयी.
मौके पर सिल्ली विधायक अमित महतो, जिला सचिव जयनारायण महतो, झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, पूर्व विधायक हारू रजवार, बदनी मरांडी, सोना राम टुडू, मुक्तेश्वर महतो, रामकिंकर महतो, गोराचंद महतो, कालीपद महतो, महेशवर रजवार, महेंद्र बाउरी, आनंद महतो, शशि महतो, जवाहर लाल महथा, बैजनाथ शर्मा, गोरी रजवार, समशेर झा, विजय रजवार, पवन झा, करीम अंसारी, मोहम्मद हसन, कलाम अंसारी, सुकुमार मरांडी, सदाम हुसैन, सहित चंदनिकयारी प्रखंड के 38 व चास प्रखंड के 19 पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद थे.