Bokaro News: 1.10 लाख हुआ पौधरोपण, सुदृढ़ता प्रदान कर रही हरियाली

Bokaro News: पृथ्वी दिवस पर सेक्टर 05 लाइब्रेरी ग्राउंड के पास किया गया पौधरोपण

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में मंगलवार को पृथ्वी दिवस ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ थीम के साथ मनाया गया. इस वर्ष का विषय समुदायों, व्यक्तियों और राष्ट्रों की सामूहिक शक्ति पर प्रकाश डालता है, ताकि टिकाऊ समाधानों के माध्यम से इसकी रक्षा व पुनर्स्थापना की जा सके. बीएसएल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 05 लाइब्रेरी ग्राउंड के पास पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. महाप्रबंधक (ईसीएस) नवीन प्रकाश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक नगर सेवा एके अविनाश, उप महा प्रबंधक नगर सेवा पीएस सिंह के साथ वरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

टाउनशिप में 1,00,873 पौधरोपण, सर्वाधिक 70,000 पौधे उकरीद मोड़ के निकट :

बीएसएल ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1.10 लाख पौधरोपण किया है. यह पौधरोपण अभियान न केवल संयंत्र परिसर तक सीमित रहा, बल्कि बोकारो टाउनशिप क्षेत्र में भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया. इस प्रयास ने बीएसएल की हरित पर्यावरण एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है. विगत वित्तीय वर्ष में टाउनशिप क्षेत्र में कुल 1,00,873 पौधरोपण किया गया. इनमें से सर्वाधिक लगभग 70,000 पौधे उकरीद मोड़ के निकट, जबकि 28,500 पौधे सिटी कॉलेज क्षेत्र में लगाये गये. आशालता केंद्र के समीप 1,375 व बीजीएच परिसर के पास 998 पौधरोपण किया गया.

संयंत्र के भीतर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता के साथ 9,300 से अधिक पौधरोपण :

बीएसएल के प्रयासों के परिणामस्वरूप टाउनशिप क्षेत्र में हरियाली को एक नया आयाम दिया गया है. संयंत्र परिसर के भीतर भी पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए 9,300 से अधिक पौधे लगाये गये. इस अभियान के तहत सभी उत्पादन इकाइयों के आसपास व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया है. बीएसएल द्वारा गरगा डैम के बेसिन क्षेत्र में ””कार्बन सिंक’का सृजन किया गया है, जहां पूर्व में लगभग 1.6 लाख पौधरोपण किया गया था.

वायुमंडलीय कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता को सशक्त बना रही अभिनव पहल :

बीएसएल की अभिनव पहल न केवल वायुमंडलीय कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता को सशक्त बना रही है, बल्कि जल स्तर के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. साथ ही, यह जैव विविधता को समृद्ध करने व भविष्य में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को न्यूनतम करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास के रूप में उभर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >