रांची में BBA छात्र से मारपीट और छिनतई का आरोप, चतरा के विधायक पुत्र समेत चार युवकों पर FIR

रांची में एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर BBA द्वितीय वर्ष के छात्र लक्की राज से मारपीट और छिनतई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

रांची. एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र लक्की राज से मारपीट और छिनतई के मामले में उसकी मां अरगोड़ा निवासी प्रियंका सिंह ने नौ सितंबर को विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में यूनिवर्सिटी के छात्र सौरभ कुमार (पुत्र-विधायक जनार्दन पासवान), पिंटू दूबे, हर्षवर्धन तिवारी, प्रतीक सिंह समेत अन्य युवकों को आरोपी बनाया गया है.

कॉलेज के गेट के बाहर मारपीट का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, लक्की सात सितंबर को सुबह करीब 9.30 बजे कॉलेज गया था. दोपहर करीब दो बजे क्लास खत्म होने के बाद वह मुख्य गेट से बाहर निकल रहा था. आरोप है कि वहां सौरभ कुमार समेत अन्य युवक शराब व बीयर पी रहे थे. लक्की को देखते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर सौरभ ने उसका कॉलर पकड़कर मारपीट की. अन्य युवकों ने भी लात-घूंसे और बेल्ट से उसकी पिटाई की.

चेन और 4500 रुपये छीनने का आरोप

शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान लक्की के गले से सोने के लॉकेट वाली चेन और जेब से 4500 रुपये छीन लिये गये. सौरभ पर उसका गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

अपहरण की झूठी सूचना देने का भी आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद लक्की विधानसभा जाने के लिए गाड़ी में बैठा. रास्ते में आरोपियों ने फोन कर उसके अपहरण की झूठी सूचना देने का प्रयास किया. बाद में लक्की को गाड़ी से उतारकर विधानसभा थाना ले जाया गया. प्रियंका सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >