राज्यसभा के लिए भाजपा से एम जे अकबर और झामुमो से हाजी हुसैन अंसारी ने नामांकन भरा

रांची : झारखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से एम. जे. अकबर ने नामांकन पत्र भरा जबकि उनके खिलाफ मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. एशियन एज एवं […]

By Prabhat Khabar Print Desk | June 22, 2015 8:24 PM

रांची : झारखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से एम. जे. अकबर ने नामांकन पत्र भरा जबकि उनके खिलाफ मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. एशियन एज एवं टेलीग्राफ अखबारों और हेडलाइंस टुडे के संपादक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रवक्ता रहे एम. जे. अकबर ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा की एक मात्र सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

इस सीट का कार्यकाल मात्र एक वर्ष का शेष है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से ठीक पूर्व भाजपा में शामिल हुए अकबर फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. उन्होंने यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्रियों की उपस्थिति में विधानसभा में तीन सेट में अपना नामांकन पत्र भरा. यह सीट तृणमूल कांग्रेस के के. डी. सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हो गयी थी. सीट पर उपचुनाव दो जुलाई को होना है और परिणाम भी उसी दिन घोषित हो जाएगा. अकबर के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके आठ मंत्रियों ने किया.
उनके नाम के प्रस्तावकों में राज्य सरकार में भाजपा की सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के कोटे से मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल हैं. इससे पूर्व इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के नेता शहनवाज हुसैन और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भी चुनाव लडने की संभावना व्यक्त की गयी थी लेकिन अंतिम समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कल अकबर के नाम पर अपनी मुहर लगा दी.

Next Article

Exit mobile version