गोमो-मुरी तक ही चलेंगी 4 ट्रेनें, रांची-हटिया रूट पर परिचालन रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे में ब्लॉक के कारण 4 मेमू ट्रेनों के रूट बदले गए. गोमो-हटिया और मुरी-रांची के बीच परिचालन रद्द. जानें आपकी ट्रेन पर क्या असर होगा.

प्रतिनिधि, जामताड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में किता-सिल्ली डाउन लाइन पर मंगलवार को तीन घंटे का PQRS ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते आसनसोल मंडल से होकर चलने वाली चार MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी, जबकि कुछ की यात्रा बदले हुए स्टेशन से शुरू होगी.

बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक ही चलेगी

15 सितंबर को 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस हटिया के बजाय नेताजी एससी बोस जंक्शन गोमो तक ही चलेगी. वहीं 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस हटिया से नहीं, बल्कि गोमो से रवाना होगी.

इस बदलाव के कारण गोमो-हटिया के बीच दोनों दिशाओं में इन दोनों ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.

आसनसोल-रांची मेमू भी प्रभावित

ब्लॉक का असर 63598 आसनसोल-रांची मेमू यात्री पर भी पड़ेगा. यह ट्रेन रांची तक नहीं जाएगी और मुरी जंक्शन तक ही चलेगी.

वहीं 63597 रांची-आसनसोल मेमू यात्री रांची के बजाय मुरी जंक्शन से रवाना होगी.

मुरी-रांची के बीच भी परिचालन रद्द

रेलवे के अनुसार 63598 और 63597 मेमू ट्रेनों का मुरी-रांची के बीच दोनों दिशाओं में परिचालन रद्द रहेगा. ऐसे में रांची, मुरी और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने से पहले परिचालन की स्थिति जरूर जांचनी चाहिए.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे परिचालन में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम परिचालन स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >