तारा शाहदेव प्रकरण में जांच को तैयार हूं : सुरेश पासवान

रांची : नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान एक दिन पहले दिये अपने बयान से मुकर गये. 28 अगस्त को उन्होंने कहा था कि रंजीत उर्फ रकीबुल से उनकी मुलाकात बीएनआर होटल में हुई थी. वह एक बार रंजीत से मिले थे. शुक्रवार को एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तब मंत्री ने कहा […]

रांची : नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान एक दिन पहले दिये अपने बयान से मुकर गये. 28 अगस्त को उन्होंने कहा था कि रंजीत उर्फ रकीबुल से उनकी मुलाकात बीएनआर होटल में हुई थी. वह एक बार रंजीत से मिले थे. शुक्रवार को एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तब मंत्री ने कहा कि वह न तो रंजीत कोहली को जानते हैं और न ही शूटर तारा नाथ शाहदेव को.

जब उनसे कहा गया गया कि तारा ने आरोप लगाया है कि रंजीत और आपके बीच संपर्क था, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी भी एजेंसी से जांच के लिए तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >