महिलाएं भी राज्य चला सकती हैं : सुदेश महतो

मनिका (लातेहार) : जो महिलाएं घर चला सकती हैं, वह राज्य भी चला सकती हैं. जरूरत है उनके अंदर इच्छाशक्ति होने की. यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कही.वह मनिका उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह में झाविमो महिला मोरचा की जिला […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 19, 2014 8:50 AM

मनिका (लातेहार) : जो महिलाएं घर चला सकती हैं, वह राज्य भी चला सकती हैं. जरूरत है उनके अंदर इच्छाशक्ति होने की. यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कही.वह मनिका उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह में झाविमो महिला मोरचा की जिला प्रभारी अनिता मिंज ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा. श्री महतो ने कहा कि राज्य के उत्थान के लिए सबों को मिल कर काम करना होगा. आनेवाले समय में जनता को यह तय करना है कि राज्य को किस दिशा में ले जाना है.

समारोह की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने की. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला, नंदलाल मिश्र, इग्‍नेसिया मिंज, युगल किशोर भारती समेत कई लोग उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version