रेलवे. मालदा मंडल के न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने की घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. स्थिति को देखते हुए रेलवे ने 4 सितंबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
4 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी.
12345 हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस
13147 सियालदह-बामनहाट उत्तरबंगा एक्सप्रेस
13149 सियालदह-अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस
13163 सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस
13153 सियालदह-मालदा टाउन गौड़ एक्सप्रेस
12343 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार दार्जिलिंग मेल
13189 सियालदह-बालुरघाट एक्सप्रेस
12377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस
13115 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस
13145 कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस
13159 कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस
15961 हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस
27575 हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस
13033 हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें:
पोड़ैयाहाट में बारिश बनी आफत,भरभराकर गिरा गरीब का आशियाना
यात्रियों को परेशानी से बचने की सलाह
न्यू फरक्का में जमीन धंसने की घटना के बाद रेलवे की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रभावित रेलखंड पर परिचालन सामान्य होने तक यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.
