लोहरदगा में बेटे की बलि दी !

किस्को : लोहरदगा जिला के किस्को थाना क्षेत्र की पाखर पंचायत के अंतर्गत छोटामडुआपाठ चुरीन भदरा में एक तीन साल के बच्चे की बलि देने का मामला प्रकाश में आया है. हैरत की बात है कि बच्चे की बलि उसके पिता ने ही दी है, जिसके बाद से वह फरार है. ग्रामीणों का कहना है […]

किस्को : लोहरदगा जिला के किस्को थाना क्षेत्र की पाखर पंचायत के अंतर्गत छोटामडुआपाठ चुरीन भदरा में एक तीन साल के बच्चे की बलि देने का मामला प्रकाश में आया है. हैरत की बात है कि बच्चे की बलि उसके पिता ने ही दी है, जिसके बाद से वह फरार है. ग्रामीणों का कहना है कि सरस्वती पूजा के दिन ही बच्चे की टांगी से मार कर उसके पिता ने हत्या कर दी जिसके बाद उसके शव को घर से कुछ दूरी पर दबा दिया. हालांकि इस मामले की जानकारी खबर लिखे जाने तक पुलिस को नहीं दी गयी थी.

ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र नगेसिया पिता स्व सुबरिंन नगेसिया ने ओझा गुनी के चक्कर में आ कर सरस्वती पूजा के दिन अपने तीन साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी. बच्चे की हत्या उसने अपने घर के आंगन में टांगी से मारकर की. इसके बाद उसने बच्चे के शव को घर से 300 मीटर दूर पर गड्ढा खोदकर दफना दिया. हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घटना के बाद से नरेंद्र नगेसिया फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >