शादी का प्रलोभन देकर पीजी की छात्रा का यौन शोषण

लोयाबाद : शादी का प्रलोभन देकर पीजी की एक छात्रा का लगभग ढाई साल तक यौन शोषण किया गया है. युवती की शिकायत पर लोयाबाद पुलिस ने 22 /12 निवासी शमशेर अंसारी के खिलाफ कांड अंकित कर लिया है. युवती के अनुसार, आरोपी उससे शादी से इंकार कर जोगता थाना क्षेत्र के भदरीचक में दूसरी […]

लोयाबाद : शादी का प्रलोभन देकर पीजी की एक छात्रा का लगभग ढाई साल तक यौन शोषण किया गया है. युवती की शिकायत पर लोयाबाद पुलिस ने 22 /12 निवासी शमशेर अंसारी के खिलाफ कांड अंकित कर लिया है. युवती के अनुसार, आरोपी उससे शादी से इंकार कर जोगता थाना क्षेत्र के भदरीचक में दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर रहा है. युवती का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपी युवक उसे व उसके रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी दे रहा है.

शमशेर जिस लड़की से शादी कर रहा है, पीड़िता उसके पास पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई. जब शमशेर को पता चला तो उसने युवती के जीजा के साथ मारपीट की और मां को जान से मारने की धमकी देने लगा.

आरोपी और पीड़िता की प्रेम कहानी फेसबुक से परवान चढ़ी थी. लेकिन अब यह प्रेम कहानी दुखद अंत की तरफ बढ रही है. पीड़िता से केंदुआडीह अंचल इंस्पेक्टर भिखारी राम, थाना प्रभारी संजय चंद्र उरांव ने बुधवार को पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >