ग्लेज इंडिया का कार्यालय सील इडी समेत छह लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर : गोविंदपुर स्थित ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यशोदानगर स्थित कार्यालय शनिवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार के आदेश पर सील कर दिया गया. सिटी एसपी के आदेश पर गोविंदपुर पुलिस यह कार्रवाई की. शनिवार को दो युवक ग्लेज इंडिया द्वारा ठगी की शिकायत लेकर सिटी एसपी के पास आये थे. उनमें एक […]

जमशेदपुर : गोविंदपुर स्थित ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यशोदानगर स्थित कार्यालय शनिवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार के आदेश पर सील कर दिया गया. सिटी एसपी के आदेश पर गोविंदपुर पुलिस यह कार्रवाई की. शनिवार को दो युवक ग्लेज इंडिया द्वारा ठगी की शिकायत लेकर सिटी एसपी के पास आये थे. उनमें एक दिव्यांग था.

दिव्यांग को शिकार बनाये जाने की बात सामने आने पर सिटी एसपी की नाराजगी बढ़ गयी और गोविंदपुर पुलिस काे तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया. बिहार के बक्सर, खरबनिया के निवासी चंदन कुमार और मनु कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ठगी के आरोप में कार्यालय सील करने के बाद छह कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें कंपनी का इडी रांची निवासी अजय कुमार, बिहार अभयपुर का रहने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार सिंह, देवघर मधुपुर का रहने वाला महादेव कुमार के अलावा तीन अन्य शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >