भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड हरिहरपुर पंचायत के मेलानी गांव में पारिवारिक विवाद में मां ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मंगलवार को दोनों का शव कुएं से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. बताया गया कि मेलानी गांव के रोशन महतो की पत्नी बसंती देवी (26) अपनी पुत्री अंजलि कुमारी (डेढ़ वर्ष) को पीठ में बांध कर कुएं में कूद गयी. बताया गया कि बसंती देवी की अपनी सास से झगड़ा हो गया था.
इसके बाद से बसंती अपनी बेटी के साथ घर से निकल गयी थी. पति रोशन महतो रविवार हाट भुरकुंडा में प्याज बेचने गया था. लौटा, तो पत्नी की खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. रोशन ने खोजबीन की. मां-बेटी का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर एक कुएं में पाया गया. गुस्साये ग्रामीणों ने बसंती देवी के ससुर जगन्नाथ महतो की पिटाई कर दी.
