Lok Sabha Election 2024 Rally: सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और बाबूलाल मरांडी की साहिबगंज में चुनावी सभा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज है. स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन समेत कई दिग्गज चुनावी सभा के जरिए हुंकार भर रहे हैं. प्रदेश की सियासी हलचल की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें प्रभात खबर के LIVE सेक्शन में.

Live Updates
8:28 PM. 10 May 24 2:58 PM. 10 May

सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और बाबूलाल मरांडी की साहिबगंज में चुनावी सभा

सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और बाबूलाल मरांडी की चुनावी सभा साहिबगंज में है. कार्यक्रम को लेकर बाबूलाल मरांडी साहिबगंज पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में वे सभा को संबोधित करेंगे.

8:15 PM. 10 May 24 2:45 PM. 10 May

सीएम चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन राजमहल में जनसभा को करेंगे संबोधित

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे. वे झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.

7:45 PM. 10 May 24 2:15 PM. 10 May

साहिबगंज पहुंचे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी साहिबगंज पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित. वे आज भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं.

7:42 PM. 10 May 24 2:12 PM. 10 May

खूंटी में बोले अमित शाह- अर्जुन मुंडा ने झारखंड के लिए ढेर सारा काम किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे यहां के सांसद अर्जुन मुंडा ने बहुत काम किया. यहां के लोगों के लिए एकलव्य स्कूल बनाने का काम किया. गुमला तक फोरलेन सड़क बनावाने का काम किया.

7:33 PM. 10 May 24 2:03 PM. 10 May

अमित शाह बोले- गरीब जनता का पैसा हजम नहीं करने देंगे

कुछ दिन पहले कांग्रेस मंत्री के घर से 33 करोड़ रुपया बरामद हुआ. उन्होंने कांग्रेस से पूछा ये पैसा किसका है. लेकिन मैं यहां की गरीब जनता का पैसा हजम नहीं करने देंगे.

7:27 PM. 10 May 24 1:57 PM. 10 May

अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर आतंकवाद हटाने का काम किया

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर आतंकवाद को भगाने का काम किया. कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >