I.N.D.I.A. Alliance Rally: क्या है अरविंद केजरीवाल की 6 गारंटी, पत्नी सुनीता ने किया खुलासा

I.N.D.I.A. Alliance Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन ने रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली की. जिसमें सभी विपक्षी दल के बड़े नेता शामिल हुए. रैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने अपने पति अरविंद केजरीवाल के संदेश को भी पढ़कर सुनाया. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की 6 गारंटी का भी खुलासा किया. तो आइये जानें अरविंद केजरीवाल ने कौन-कौन 6 गारंटी दी है.

I.N.D.I.A. Alliance Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में अपने पति का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से जारी संदेश पढ़ते हुए कहा कि अत्याचार नहीं चलेगा और अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता. उन्होंने 6 गारंटी को भी पढ़कर सुनाया.

  • पहली गारंटी- पूरे देश में बिजली कटौती नहीं होगी.
  • दूसरी गारंटी- गरीबों के लिए बिजली मुफ्त होगी.
  • तीसरी गारंटी- हम हर गांव में सरकारी स्कूल बनाएंगे.
  • चौथी गारंटी- हम हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, हर जिले में एक मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे. सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा.
  • पांचवीं गारंटी- किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक फसलों पर एमएसपी निर्धारित करके सही दाम दिलाना.
  • छठी गारंटी- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना.

भारत माता पीड़ा में है, अत्याचार नहीं चलेगा: सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने पहली राजनीतिक रैली में लोगों से सवाल किया कि क्या केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा, बीजेपी मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है. क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. क्या उनकी गिरफ्तारी उचित है. वह एक शेर हैं. वे उन्हें लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख पाएंगे. उन्होंने कहा, भारत माता पीड़ा में हैं. उन्हें तब दुख होता है जब लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिलती है या जब किसी की उपचार के अभाव में मृत्यु हो जाती है.

केजरीवाल ने महान राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प : सुनीता

सुनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने पिछले 75 वर्षों से अन्याय का सामना किया है. उनकी सरकार पंगू थी. यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे. सुनीता ने अपने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, अगर आप (जनता) ‘इंडिया’ गठबंधन को मौका देंगे तो हम एक महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे.

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था. वह एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं.

‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में एक मंच पर दिखी विपक्षी पार्टियों की ताकत

विपक्षी पार्टियों की महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव डी. राजा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कान्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उपस्थित थे.

Also Read: ‘लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’… बोले राहुल गांधी- EVM मैनेज किए बिना 180 का भी नहीं पार होगा आंकड़ा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >