चाचा के श्राद्धकर्म शामिल होने पहुंचे हेमंत सोरेन का दिखा अलग लुक, देखें तस्वीरें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा के श्राद्धकर्म शामिल होने के लिए अपने घर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पुलिस कस्टडी में अपने घर पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले अपने माता पिता हाल समाचार पूछा. इससे जुड़ी हुई तस्वीरें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. जहां वे बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है. और वे सफेद कुर्ता पहने हुए हैं.

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी प्रतिक्रिया

इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ दिखाई पड़ रही है. तस्वीर शेयर कर कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है. मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनका एक्स अकाउंट पत्नी कल्पना सोरेन इस्तेमाल कर रही हैं.

हेमंत सोरेन के चाचा का हो गया है निधन

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले हेमंत सोरेन के चाचा और शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन हो गया था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रांची स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत से 13 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी. लेकिन अदालत ने उनके फैसले को खारिज दिया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

अदालत ने शर्तों के साथ दी है श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति

इसके बाद अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति दी. बता दें कि इस दौरान वे न तो मीडिया से बातचीत कर सकेंगें और न ही किसी प्रकार का राजनीतिक भाषण दे सकेंगे. बता दें कि वे फिलहाल जमीन घोटला मामले में जेल में बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >