गुजरात का मोढेरा बना भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव, घरों में आ रहे जीरो बिजली बिल

गुजरात के मेहसाणा जिला का मोढेरा भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव बन गया है. यहां 24 घंटे सौर ऊर्जा से लोगों को बिजली मिल रही है. जिससे लोगों के घरों में जीरो बिल आती है.

भारत का एक ऐसा गांव है, जहां के लोगों को एक रुपया भी बिजली बिल नहीं देना पड़ता है. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है. लेकिन यह सही खबर है. गुजरात (Gujarat Modhera ) का मोढेरा भारत का पहला ऐसा गांव है, जहां के लोग बिजली की समस्या से दूर हैं और उन्हें बिल भी नहीं देना पड़ता है. उनके यहां 24 घंटे निर्वाध बिजली जलती है.

मोढेरा भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव

गुजरात के मेहसाणा जिला का मोढेरा भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव बन गया है. यहां 24 घंटे सौर ऊर्जा से लोगों को बिजली मिल रही है. जिससे लोगों के घरों में जीरो बिल आती है.

Also Read: Gujarat: गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, 350 करोड़ के हेरोइन के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

पीएम मोदी मोढेरा को भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव बनने का गौरव प्रदान करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मोढेरा को 24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव घोषित करेंगे. अपनी तरह की यह पहली परियोजना मोढेरा शहर के सौरकरण के मोदी के दृष्टिकोण को साकार करती है, जहां सूर्य मंदिर स्थित है.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में ‘आप’ भारी बहुमत से जीतेगी, खुफिया जानकारी के हवाले से बोले केजरीवाल

मोढेरा गांव की क्या है खासियत

मोढेरा गांव में परियोजना के तहत जमीन पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और आवासीय व सरकारी इमारतों की छतों पर 1,300 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (बीईएसएस) के जरिये आपस में जुड़े हुए हैं. बयान में कहा गया है कि यह परियोजना दर्शाएगी कि कैसे भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बना सकती है.

Also Read: सौर ऊर्जा नीति 2022 के लोकार्पण पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन, Solar City बनेगा गिरिडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >