गुजरात चुनाव 2022: कौन होगा सीएम का चेहरा ? 'आप' ने बनाया ये प्लान

'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ये कह चुके हैं कि इसके लिए जनता की राय मांगी गयी है. पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरे जनता से हेल्पलाइन के जरिए मिलनी वाली राय के आधार पर तय की जाएगी.

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभ चुनाव की तारीख का ऐलान आज कर दिया जाएगा. इससे पहले से प्रदेश में हलचल तेज है. इस बार यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ चुनावी मैदान में हैं. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात के दौरे पर आ चुके हैं और यहां के लोगों से कई वादे कर चुके हैं. अब देखना है कि ‘आप’ की ओर से कौन सीएम का चेहरा होगा. इस सस्पेंस से शुक्रवार को पर्दा उठ जाएगा.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को यानी आज ही ‘आप’ भी बड़ी बैठक करने वाली है जिसपर सबकी निगाह टिकी हुई है. ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद पार्टी शुक्रवार को गुजरात में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती है. यहां चर्चा कर दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था कि हमारी पार्टी गुजरात के लिए सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर यानी शुक्रवार को कर देगी.

Also Read: Gujarat Election 2022:गुजरात चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व MP प्रभातसिंह चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ
पंजाब में भी मांगी गयी थी राय

‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ये कह चुके हैं कि इसके लिए जनता की राय मांगी गयी है. पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरे जनता से हेल्पलाइन के जरिए मिलनी वाली राय के आधार पर तय की जाएगी. गुजरात के लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉइस मेल और ईमेल के जरिए संपर्क करने की अपील की गयी है. यदि आपको याद हो तो पंजाब में भी पार्टी ने इस तरह की रायशुमारी की थी और सीएम चेहरे के लिए जनता की राय मांगी थी. पंजाब में ‘आप’ ने भगवंत मान के नाम पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >