गिरिडीह में 5 महीने में 212 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, 510 मोबाइल फोन व अन्य गैजेट्स जब्त, 14.56 लाख रुपए बरामद

झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. महज 5 महीने में 212 साइबर क्रिमिनल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Giridih News : झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. महज 5 महीने में 212 साइबर क्रिमिनल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 510 मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स के साथ-साथ 14,56,310 रुपये भी जब्त किए हैं.

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 साइबर अपराधी धराये

गिरिडीह जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गिरिडीह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक के पास छापामारी कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

साईबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि साईबर अपराधी या तो साईबर अपराध करना छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें.

दीपक कुमार शर्मा, एसपी, गिरिडीह

तिसरी के गौतम यादव को बनाया नामजद अभियुक्त

गिरफ्तार अपराधियों में तिसरी थाना के गादी निवासी कुंदन कुमार, मुकेश कुमार यादव, तिसरी थाना के लक्ष्मीपुर निवासी लोकेश कुमार, हिरोडीह थाना क्षेत्र के पिंडरसोत निवासी चंद्रकांत श्रीवास्तव, तिसरी थाना क्षेत्र के गाछी निवासी पिकेश कुमार, तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी जयमंगल यादव शामिल हैं. इस मामले में तिसरी थाना क्षेत्र के गादी निवासी गौतम कुमार यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

अपने अकाउंट में पैसे मंगाकर निकाल लेते थे

इन साईबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 16 एटीएम कार्ड, 8 आधार कार्ड, 6 पैन कार्ड, 2 बाइक और 19 हजार रुपए बरामद किए हैं. इस बाबत गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि ये सभी साईबर अपराधी साइबर ठगी का पैसा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर चल रहे अकाउंट में मंगाते थे और बाद में उसकी निकासी कर लेते थे.

Also Read : Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर का नंबर डाल लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से मिल रही कामयाबी

एसपी श्री शर्मा ने कहा कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि कुछ साईबर अपराधी बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक के समीप बैठक कर साईबर अपराध कर रहे हैं.‍ इसी सूचना के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन, पुलिस अवसर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुनीत कुमार गौतम, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन, जितेंद्रनाथ महतो, दामोदर प्रसाद मेहता शामिल थे.

साइबर अपराध छोड़ दें या जेल जाने के लिए रहें तैयार : एसपी

एसपी श्री शर्मा ने कहा कि साईबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि साईबर अपराधी या तो साईबर अपराध करना छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें.

एसपी के आदेश पर साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ छापेमारी

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साईबर अपराधियों के खिलाफ पिछले 5 माह से गिरिडीह पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान अब तक 212 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Also Read : झारखंड: मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर ठगी करनेवाले पांच साइबर अपराधी अरेस्ट, मोबाइल व स्मार्टवॉच बरामद

ये गैजेट्स किए गए हैं जब्त

इन साईबर अपराधियों के पास से 510 मोबाइल फोन जब्त किये गये है. 678 सिम कार्ड, 237 एटीएम कार्ड व पासबुक, 10 चेक बुक, 35 पैन कार्ड, 44 आधार कार्ड, 38 वाहन, 3 आईपैड, 3 लैपटॉप और 14,56,310 रुपये बरामद किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >