Centre vs Delhi: केन्द्र के अध्यादेश पर AAP को मिलेगा 'हाथ' का साथ! कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कही यह बात

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर कहा है कि अध्यादेश पर चर्चा को लेकर उनकी ओर से एक औपचारिक अनुरोध आया है. उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ चर्चा करने के बाद ही इसपर फैसला करेंगे.

Centre vs Delhi: केंद्र के जारी अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने में जुटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कई नेताओं से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से समय मांगा है. वहीं, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति है. कई कांग्रेसी नेता मुलाकात के पक्ष में हैं तो कई नेता मुलाकात न करने की बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का नया बयान सामने आया है.

चर्चा के बाद करेंगे फैसला-वेणुगोपाल:  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर कहा है कि अध्यादेश पर चर्चा को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से एक औपचारिक अनुरोध आया है. उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ चर्चा करने के बाद ही इसपर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि हम अपनी पंजाब और दिल्ली कांग्रेस इकाई के साथ चर्चा करने के बाद ही इसपर फैसला लेंगे. हालांकि इस बीच उन्होंने कहा कि हमारी व्यापक इच्छा नरेंद्र मोदी सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करना है.

कांग्रेस आलाकमान करेगा फैसला- अनिल चौधरी: वहीं, इस मसले पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी नेता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे या नहीं इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगा. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इस मौके पर केजरीवाल पर कटाक्ष करते कहा कि जब सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ थीं तो बीजेपी की तारीफ करते रहे, अरविंद केजरीवाल को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए.


Also Read: Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की आज बैठक, इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार का ऐलान

गौरतलब है कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभिन्न विपक्षी दलों से मुलाकात कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल इससे पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से भी मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >