Weather Forecast: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, सांस लेना मुश्किल, AQI 315 के पार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 331 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 92 फीसदी दर्ज की गयी.

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत के साथ-साथ वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. जिससे एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी.

दिल्ली में AQI 331 दर्ज की गयी

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 331 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 92 फीसदी दर्ज की गयी. इसने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने तथा अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम

किन श्रेत्रों में कितनी दर्ज की गयी एक्यूआई

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली विश्विविद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 309 दर्ज की गयी. जबकि आईआईटी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी 309 रही. लोधी में एक्यूआई 301, मथुरा रोड पर एक्यूआई 331 रहा. दिल्ली एयरपोर्ट पर हवा की गुणवत्ता 332 दर्ज की गयी. जबकि नोएडा में सबसे अधिक 345 एक्यूआई दर्ज की गयी.

Also Read: Weather Forecast Update: पंजाब में पराली जलाना जारी, प्रदूषण की मार से दिल्ली बेहाल

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई सबसे बेहतर

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >