Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे बनी भगदड़ की स्थिति

Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें 15 से अधिक मौतें हो गई हैं. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. भगदड़ से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भगदड़ की स्थिति बनी होगी. देखें वीडियो…

Video: शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. मरने वालों 18 लोगों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे हैं. यह घटना प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई. घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हुए थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का है, जिसमें भगदड़ से पहले का दृश्य है. भीड़ देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >