Delhi News: तांत्रिक ने किया बच्ची से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

दिल्ली में एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया.

दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. दरअसल, पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई. जहां उसने तथाकथित रुप से उसके साथ दुष्कर्म किया. इसक जानकारी सबसे सामने तब आयी जब पीड़िता 2 माह की गर्भवती हो गई. वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. जिसके बाद पुलिस पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

दो महीना की गर्भवती है पीड़िता: वहीं इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता दो महीने की गर्भवती है. पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है. जोर शोर से आरोपी की तलाश हो रही है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Shivsena Row: ‘धनुष-बाण’ लेने के लिए हुआ 2000 करोड़ का सौदा, संजय राउत का छलका दर्द, कहा- जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >