दिल्ली में पोस्टर वॉर: सीएम केजरीवाल के खिलाफ चिपके Poster, आम आदमी पार्टी करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

Poster War in Delhi: दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी खुलकर आमने-सामने है. दिल्ली में दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है. मंडी हाउस के पास चस्पा पोस्टर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 'बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह' लिखा गया है. वहीं, इस पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी में गुस्सा है.

Poster War in Delhi: दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी खुलकर आमने-सामने है. दिल्ली में दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है. पहले पीएम मोदी के खिलाफ दिल्ली के कई जगहों में पोस्टर चस्पा किए गए. अब एक बार फिर दिल्ली की दीवारों में पोस्टर नजर आ रहा है, लेकिन इस बार पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है. दिल्ली के मंडी हाउस के पास लगे पोस्टर में केजरीवाल के फोटो के साथ लिखा है- अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’.

पोस्टर में लिखा है बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह: मंडी हाउस के पास चस्पा पोस्टर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ‘बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह’ लिखा गया है. वहीं, इस पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी में गुस्सा है. गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए थे. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी आज यानी गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान की शुरुआत कर रही है. आप नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसको लेकर बीते दिन कहा था कि पार्टी एक बैठक आयोजित कर रही है. बैठक में दिल्ली के सीएम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

Also Read: फिर बहाल हो सकती है PoK स्थित शारदा पीठ की यात्रा, गृहमंत्री अमित शाह ने कॉरिडोर ओपन करने का दिया आश्वासन

गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में होने वाली है जब बीजेपी और आम आदमी पार्टी में पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है. दिल्ली की दीवारों में पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं. वहीं, इस मामले में आप नेता गोपाल राय का कहना है कि प्रधानमंत्री को, मोदी हटाओ-देश बचाओ जैसे नारों के दीवारों पर लिखे जाने से डर लग रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >