Monsoon Return: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 19 फीसदी कम हुई बारिश, IMD ने कही ये बात

Monsoon Return: दिल्ली से मानसून विदा हो गया है. प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि इस मानसून में 516.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 19 फीसदी कम है. हालांकि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार बारिश हुई, जिससे यह अंतराल काफी हद तक कम हो गया.

Monsoon Return: सितंबर महीने के साथ ही देश में मानसून की वापसी भी शुरू हो जाती है. इसकी कड़ी में आज यानी गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून पंजाब, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से वापस हो गया है.

17 सितंबर से शुरू होती है मानसून की वापसी: गौरतलब है कि देश में 17 सितंबर के बाद से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है. और इसके एक सप्ताह के अंदर दिल्ली से मानसून रिटर्न हो जाता है. लेकिन इस साल मानसून में काफी असमानता देखने को मिली. रिटर्न की अवधि पार हो जाने के बाद भी कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली.

19 फीसदी कम हुई बारिश: दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि इस मानसून में 516.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते साल की बारिश से आधे से भी कम है. बता दें, बीते साल 1169.4 मिमी की बारिश हुई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस मानसून 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. बता दें, 19 फीसदी या इससे अधिक, कम बारिश होने को ‘सामान्य’ माना जाता है.

लगातार बारिश ने कम किया अंतराल: बता दें, दिल्ली में 20 सितंबर तक कम बारिश देखी गई थी. हालांकि, एक चक्रवाती परिसंचरण और एक कम दबाव वाली प्रणाली के एक साथ बनने के कारण 21 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार बारिश हुई, जिससे यह अंतराल काफी हद तक कम हो गया. सफदरजंग वेधशाला में 21 सितंबर तक 49 कम बारिश दर्ज की गई थी, जो तीन दिन लगातार बारिश के बाद 24 सितंबर को 39 प्रतिशत अतिरिक्त हो गई.

राजधानी में सितंबर में सामान्य 125.1 मिमी के मुकाबले 164.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई. दिल्ली में मानसून के मौसम में 22 सितंबर तक 35 प्रतिशत कमी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन 29 सितंबर तक यह कमी घटकर 19 फीसदी रह गई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >