जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, निकला दुष्कर्म का आरोपी

मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करते हुए दिख रहा है. लेकिन अब खुलासा हो रहा है कि यह व्यक्ति फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक कैदी है जो दुष्कर्म मामले का आरोेपी है.

तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो खूब तूल पकड़ रहा है. वीडियो में एक शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करते हुए दिख रहा है. लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक कैदी है जो दुष्कर्म मामले के आरोप में जेल में बंद है. बता दें, आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दावा किया था कि जैन फिजियोथेरेपी करा रहे थे.

न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस शख्स को साल 2021 में गिरफ्तार किया था. आज तक के मुताबिक इस शख्स पर अपनी ही बेटी का दुष्कर्म करने का आरोप है. इसपर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है. गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल में बंद अपने मंत्री का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें कुछ तकलीफ थी इसलिए वो फिजियोथेरेपी करा रहे थे.

आम आदमी पार्टी की हो रही आलोचना: वहीं, कथित वीडियो में जैन जेल की कोठरी में अपने बिस्तर पर लेटकर कुछ दस्तावेजों को पढ़ते दिख रहे हैं. इस दौरान वो कमर और पैरों की मालिश कराते हुए दिख रहे हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई थी. हालांकि बीजेपी का कहना है कि जब चोट रीढ़ की हड्डी में लगी है तो पैरों की मालिश क्यों की जा रही है.

आप ने बीजेपी पर किया पलटवार: वहीं, वीडियो मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जवाबी हमला किया है. आप नेता गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े मामलों को उठा रही है. आप का आरोप है कि एमसीडी में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है इस कारण वो यह कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का एकमात्र एजेंडा सीएम अरविंद केजरीवाल की छवि बिगाड़ना है.
भाषा इनपुट के साथ 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >