Matiala Assembly Csonstituency: मटियाला से जीत की हैट्रिक लगा पाएगी AAP, ऐसा रहा है सीट का इतिहास

Matiala Assembly Csonstituency: मटियाला विधानसभा सीट 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है.

Matiala Assembly Csonstituency: मटियाला विधानसभा क्षेत्र में कभी कांग्रेस का दबदबा रहा था. लेकिन आम आदमी पार्टी ने उस दबदबे को खत्म कर सीट पर अपना कब्जा जमाया. पिछले दो बार के चुनाव में यहां से आप के उम्मीदवार को जीत मिली है.

2025 चुनाव के लिए उम्मीदवार

2025 के चुनाव में इस सीट से भी तीन प्रमुख पार्टी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने वाला है. इस बार के चुनाव में आप ने कांग्रेस छोड़कर आए सोमेश शौकीन को टिकट दिया है. बीजेपी ने राजेश गहलोत की जगह संदीप सहरावत को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस रघुविंदर शौकीन को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि इस सीट से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां से कुल 35 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. लेकिन 22 के नामांकन रद्द कर दिया गया और कुछ का नामांकन कैंसिल कर दिया गया.

पिछले चुनाव का प्रदर्शन

मटियाला विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. 2008 में इस सीट से पहली बार कांग्रेस उम्मीवार सुमेश शौकीन को जीत मिली थी. 2013 में बीजेपी उम्मीदवार राजेश गहलोत विधायक बने. 2015 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुलाब सिंह को जीत मिली. फिर 2020 के चुनाव में भी आप के उम्मीदवार गुलाब सिंह को जीत मिली और विधायक बने. उन्होंने बीजेपी के राजेश गहलोत को हराया था.

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >