Kirari Assembly Election Result 2025 : किराड़ी विधानसभा में AAP की बड़ी जीत, अनिल झा वत्स ने भाजपा को हराया

Kirari Assembly Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अनिल झा वत्स ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों के अंतर से हराया.

Kirari Assembly Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अनिल झा वत्स ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों के अंतर से हराया. अनिल झा वत्स को कुल 1,05,780 वोट मिले, जबकि बजरंग शुक्ला को 83,909 वोट प्राप्त हुए. कांग्रेस के राजेश कुमार गुप्ता को 6,864 वोट मिले.

किरारी सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार पार्टी वोट
अनिल झाआप105780
जुगबीर सिंहBahujan Samaj Party2128
बजरंग शुक्लाबीजेपी83909
राजेश कुमार गुप्ताकांग्रेस6864
अफ़साना सरवरPeace Party208
मलिक नेयाज अहमदAazad Samaj Party (Kanshi Ram)885
सुदेश शर्माRashtriya Manav Party212
प्रकाश श्रीवास्तवIndependent588
राकेशIndependent473

किरारी निर्वाचन क्षेत्र 2020 का रिजल्ट

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरारी निर्वाचन क्षेत्र से आप के ऋतुराज गोविंद ने 86,312 वोट हासिल करके सीट जीती थी. बीजेपी के उम्मीदवार अनिल झा को 80,658 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कौशल मिश्रा को 1,830 वोट प्राप्त हुए थे.

किरारी निर्वाचन क्षेत्र 2015 का रिजल्ट

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी किरारी से आप के ऋतुराज गोविंद 97,727 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. बीजेपी के अनिल झा को 52,555 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी के प्रत्यूष कंठ को 2,086 वोट मिले थे.

किरारी को किसने बसाया था?

किरारी निर्वाचन क्षेत्र की स्थापना 2008 में परिसीमन के बाद हुई थी. ऐतिहासिक रूप से, किरारी को भरतपुर राज्य के जाट शासकों ने बसाया था. भौगोलिक दृष्टि से, यह दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >