Kasturba Nagar Assembly Election Result 2025: कस्तूरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज बसोया ने AAP और कांग्रेस को हराया

Kasturba Nagar Assembly Election Result 2025: कस्तूरबा  विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा के नीरज बसोया ने AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की.

Kasturba Nagar Assembly Election Result 2025: कस्तूरबा नगर दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक प्रमुख सीट है, जो जनरल कैटेगरी में आती है. यह सीट दक्षिण-पूर्व दिल्ली जिले में स्थित है और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट उन इलाकों में से है जहां कांग्रेस, भाजपा और AAP तीनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों ने अपनी-अपनी बार जीत हासिल की है. इस बार, भाजपा के नीरज बसोया ने AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की.

कौन-कौन हैं उम्मीदवार

2025 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने रमेश पहलवान पर दांव खेला है. जबकि, बीजेपी ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग एक ही चरण में होगी. मतदान 5 फरवरी को है, वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी.

उम्मीदवार पार्टी

रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी
नीरज बसोया बीजेपी
अभिषेक दत्त कांग्रेस
महेश कुमार बीएसपी
पार्टिक गुप्ता निर्दलीय

2020 के चुनाव परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. आप उम्मीदवार मदनलाल ने बीजेपी प्रत्याशी रविंदर चौधरी को कड़े मुकाबले में हरा दिया था. मदन लाल ने रविंद्र चौधरी को 3,165 मतों के अंतर से हराया था. कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त तीसरे स्थान पर रहे थे. आप प्रत्याशी को 37,100 वोट मिले थे. बीजेपी के रविंदर चौधरी को 33,935 वोट मिले थे.

Also Read: Delhi Cantt Assembly Constituency: दिल्ली कैंट विधानसभा सीट, AAP-बीजेपी और कांग्रेस में हो सकता है कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >