Elections Results Delhi 2025 : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बल्ले –बल्ले, आप को झटका

Elections Results Delhi 2025 : शुरुआती रुझानों में दिल्ली की बल्ले–बल्ले होती नजर आ रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीजेपी बड़ी बढ़त की अग्रसर नजर आ रही है.

Elections Results Delhi 2025 :  दिल्ली विधान चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि अभी मतगणना शुरू हुए लगभग दो ही घंटे हुए हैं, इसलिए इन आंकड़ों के आधार पर सरकार गठन की प्रक्रिया का अनुमान लगाना मुश्किल है.

बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार अभी 52 सीटों के रुझान सामने हैं, जिनमें से 39 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, जबकि 23 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल है. कांग्रेस के उम्मीदवार अभी रुझानों में भी अपना खाता खोलते नजर नहीं आ रहे हैं.

बीजेपी सरकार बनने की संभावना

टीवी चैनल आजतक के अनुसार चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनती नजर आ रही है. बीजेपी को 49 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस को मात्र सीट पर ही बढ़त मिलती नजर आ रही है.

आंकड़ों में परिवर्तन संभव

फिलहाल यह बहुत ही शुरुआती रुझान है और इन आंकड़ों में अभी परिवर्तन संभव है. लेकिन यह तो कहा ही जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस चुनाव में एंटी इनकंबेंसी नजर आ रही है और मोदी की गारंटी कुछ ना कुछ हद तक तो यहां काम कर रही है. अभी विधानसभा क्षेत्रों में 15 राउंड से अधिक की गिनती होनी है, इसलिए अभी यह कह पाना तो जल्दबाजी होगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनने जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Delhi Elections Results : आतिशी, अलका और अरीबा सहित इन 5 महिला उम्मीदवारों पर है सबकी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >