Delhi Weather: दिल्ली में ठंड की आहट, सुबह शाम के तापमान में आने लगा है बदलाव, कर लें सर्दी की तैयारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में गर्मी कम होने लगेगी. साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी की शुरुआत अक्टूबर 15 से बाद ही हो पाएगी.

Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे देश से मानसून की विदाई हो गई. राजस्थान और दिल्ली में तो अब मौसम मौसम शुष्क भी होने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश नहीं होगी बल्कि तापमान में गिरावट आएगी. यानी दिल्ली में अब ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी. दिल्ली में दिन के समय तापमान सामान्य रह रहा है. खिली धूप में हालांकि अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास चल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है.

दो हफ्ते बाद शुरू होगी सर्दी!
दरअसल सामान्य मानसून के दौरान 15 सितंबर के बाद से ही दिल्ली का मौसम करवट लेने लगता है. तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार अगस्त और सितंबर महीने में बारिश में कमी देखी गई. सामान्य से कम बारिश हुई. इस कारण दिल्ली के लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में गर्मी कम होने लगेगी. साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी की शुरुआत अक्टूबर 15 से बाद ही हो पाएगी.

कितना रहा दिल्ली में आज का तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हवा में ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था.

Also Read: India Canada Row: भारत के एक्शन के बाद बैकफुट पर आया कनाडा, बोले ट्रूडो- रचनात्मक संबंध जारी रखेंगे

देश से मानसून की विदाई

दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान में भी मानसून की विदाई हो गई है. मौसम शुष्क हो गया है. वहीं, बारिश नहीं होने से गर्मी में इजाफा हुआ है. हालांकि इसी के साथ ही ठंड की दस्तक भी शुरू हो गई है. सुबह-शाम के तापमान में बदलाव होने लगा है. दिन में खिली धूप के कारण गर्मी में इजाफा देखा जा रहा है. लेकिन शाम के समय तापमान सामान्य से कम रह रहा है.  

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >