एसिड अटैक केस में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

एसिड अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी को नोटिस जारी है. खबर है कि तेजाब से हमला करने के लिए आरोपी ने ऑनलाइन प्लेटफार्म वाली कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदा था. गौरतलब है कि बुधवार की सुबह को आरोपी ने छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया था.

दिल्ली में बुधवार को छात्रा पर एसिड अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने तेजाब हमले के लिए एसिड फ्लिपकार्ट से खरीदा था. बता दें, हमले में छात्रा 8 फीसदी झुलस गई है. इसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा है.

तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस कर रही है पूछताछ: घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक एसिड अटैक की घटना दिल्ली के द्वारका की है. जहां सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया. छात्रा का चेहरा बुरी तरह झुलस गया.

बदला लेने के इरादे से हुआ हमला: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले करने वाले युवकों में से एक आरोपी पीड़िता का पहले दोस्त था. लेकिन बीते कुछ दिनों से उसकी फ्रेंडशिप ब्रेक हो गयी थी जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने के इरादे से छात्रा पर हमला कर दिया.

एसिड के खुदरा बिक्री पर लगे प्रतिबंध: दिल्ली के द्वारका इलाके में एसिड अटैक की घटना के बाद कई लोग एसिड की खुदरा बिक्री बंद करने की मांग कर रहे हैं. महिला आयोग ने भी इस मांग का समर्थन किया है. दिल्ली महिला आयोग ने एसिड हमले की घटना के बाद एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >