Delhi News: धू-धूकर जलने लगा राजौरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट, आग बुझाने में दमकल कर्मियों के भी छूटे पसीने, देखें Video

Delhi News: दिल्ली में सोमवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. राजौरी गार्डन स्थित रेस्तरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. आग बुझाने में 10 दमकल की गाड़ियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Delhi News: दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई. वहीं रखे सामान भी जलने लगे. आग भड़कता देख फायर ब्रिगेड को फोन किया गया.आनन-फानन में 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. बड़ी मुश्किल से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग दिल्ली के जंगल जंबूरी रेस्तरां में लगी थी.

मेट्रो स्टेशन के सामने है रेस्टोरेंट

जंगल जंबूरी रेस्तरां राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है. हादसे में पूरा रेस्तरां जलकर खाक हो गया है. आग की लपट और धुएं से पूरा इलाका दहल गया. रेस्टोरेंट इमारत की पहली मंजिल पर है. नीचे कई दुकानें भी हैं. ऐसे में आग के और ज्यादा फैसले से इन दुकानों के भी जलने का डर था. हालांकि आग के बहुत ज्यादा भड़कने से पहले ही दमकल की टीम ने इस पर काबू पा लिया.

आग के कारणों का पता नहीं चला

आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे सामान जलकर खाक हो गये. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. न ही कोई घायल हुआ है. वहीं, आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

Also Read: Jewar International Airport पर फ्लाइट की पहली लैंडिंग, यूपी-नोएडा वालों को मिली बड़ी खुशखबरी, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >