Delhi New CM : दिल्ली का नया सीएम कौन? बीजेपी से इन 3 नामों की हो रही चर्चा

Delhi New CM: दिल्ली के चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे. रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. यदि बीजेपी जीत दर्ज करती है तो दिल्ली का सीएम कौन होगा? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव परिणाम के रुझान आ रहे हैं. बीजेपी आगे चल रही है. यदि बीजेपी चुनाव में जीत दर्ज करती है तो सीएम किसे बनाएगी? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. तो आपको बता दें कि बीजेपी पिछले 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से बाहर है. अंतिम बार बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थी. वह केवल 52 दिन हीं गद्दी पर रहीं थीं. आइए आपको उन तीन चेहरों के बारे में बताते हैं जिन्हें बीजेपी सीएम बना सकती है.

बिहार से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी

दिल्ली में यदि बीजेपी इस बार चुनाव जीत जाती है तो नाम मनोज तिवारी को सीएम बना सकती है. तिवारी को पूर्वांचल का बड़ा चेहरा बताया जाता है. वह दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. दो बार से सांसद भी हैं. पूर्वांचल वोट को बंटने से बचाने में इनकी खास भूमिका रही है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी सीएम बनेगा वो दिल्ली का विकास करेगा.

विजेंदर गुप्ता भी हैं सीएम पद के दावेदार

दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और विधायक विजेंदर गुप्ता एक बार फिर से इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. विजेंदर गुप्ता की गिनती दिल्ली में धाकड़ नेता के रूप में होती है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार विपक्ष की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है. गुप्ता की पकड़ पार्टी के कैडर और संगठन में भी मजबूत बताई जाती है. बीजेपी यदि जीती तो विजेंदर गुप्ता पर विश्वास कर सकती है.

वीरेंद्र सचदेवा का भी नाम है चर्चा में

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस चुनाव में काफी मेहनत की. उनका नाम भी दिल्ली बीजेपी के बड़े नामों में शामिल है. यदि दिल्ली में पार्टी जीती तो उनका योगदान अहम माना जाएगा. ऐसे में अगर बीजेपी को जीत मिलती है तो पार्टी इनको भी सीएम का चेहरा बना सकती है.

रुझानों में बीजेपी 43 सीट पर आगे

खबर लिखे जाने तक जो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के शुरुआती रुझान हैं उसके अनुसार, बीजेपी 43 सीट पर आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >