MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार दिसंबर को होगा मतदान, सात दिसंबर को नतीजे

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी. दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने आज यानी शुक्रवार को तारीखों की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण शुक्रवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी. चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर को आएगा. जबकि, 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. दिल्ली निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने आज यानी शुक्रवार को एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव में उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 19 नवंबर तय की गई है.

आचार संहिता लागू: अपनी पीसी में दिल्ली चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में चुनाव को लेकर आज यानी शुक्रवार से ही आचार संहिता लागू कर दी गई है. एमसीडी चुनाव आचार संहिता के तहत आज से ही रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी.

ईवीएम के जरिए होगा मतदान: एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली चुनाव आयुक्त ने बताया कि 250 वार्ड में चुनाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है. चुनाव आयुक्त ने बताया कि 42 सीट एससी कोटे के तहत आरक्षित हैं. एमसीडी के चुनाव में वोटर्स ईवीएम के जरिए मतदान करेंगे. 

परिसीमन की प्रक्रिया पूरी: एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि हमने दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर ली है. मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई है. अब हम दिल्ली में 250 वार्ड के लिए तैयार हैं. 68 निर्वाचन क्षेत्रों में दिल्ली नगर निगम का अधिकार क्षेत्र है. 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

महिलाओं के लिए सीट आरक्षित: दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में एससी के लिए उन 42 सीटों में से 21 सीटें एससी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. उन्होंने कहा कि 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. चुनाव आयुक्त ने कहा कि एमसीडी चुनाव को लेकर एक एप बनाया गया है. इस एप पर लोग अपना नाम देख सकते हैं. इसके अलावा अपनी शिकायत भी एप पर दर्ज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >