Delhi MCD Election 2022: सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान, दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने जारी किया समय

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इस बीच, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए समय तय कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव की घड़िया जैसे-जैसे पास आती जा रही है राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है. राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में वोटिंग को लेकर अपडेट किया है. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए समय तय कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी.

राजनीतिक दल लगा रही है ऐड़ी चोटी का जोर: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है. सियासी दल जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. बीजेपी इस चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करना चाहती है वहीं, आम आदमी पार्टी बीजेपी को हराने में जी जान से जुटी है. बता दें, बीजेपी तीन बार से लगाता एमसीडी चुनाव जीत रही है. अब इस बार भी पार्टी जीत के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है.

AAP और BJP में हो सकती है कांटे की टक्कर: इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी को आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर मिल सकती है. वहीं, बीजेपी को भी शिकस्त देने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है. आप जोर शोर से चुनाव प्रचार में चुटी है. आम आदमी पार्टी 100 सभा करने की योजना बना रही है. व्यापारियों को रिझाने के लिए भी आप पूरा जोर लगा रही है. बता दें, एमसीडी चुनाव में व्यापारी बीजेपी के बड़े वोट बैंक हैं. वहीं, बीजेपी ने भी व्यापारियों को रिझाने में लगी है.

कांग्रेस ने भी कसी कमर: वहीं, एमसीडी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा लोगों ने रिझाने के लिए कई वादे कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी ने कहा है कि अगर वो एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करती है तो 28 लाख परिवारों को आरओ देगी. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है. 

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या है लाई डिटेक्टर टेस्ट, कितना भरोसेमंद हैं नतीजे, जानें कैसे काम करती है यह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >