Delhi MCD By-Election Result, News Updates: चार सीटों पर जीत के बाद AAP ने मनाया जश्न, कहा- हो गया काम, जय श्री राम

Delhi MCD By Election Result : दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. दिल्ली एमसीडी चुनाव के पल पल की जानकारी के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एमसीडी जीत पर कहा कि, 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

जनता ने दिया जवाब -आप 

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया. पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है. दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

ढ़ोल नगाड़ो के साथ आप ने मनाया जीत का जश्न 

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

कहां से कौन जीता 

दिल्ली एमसीडी के उप-चुनाव में रोहिणी से आप उम्मीदवार रामचंद्र विजय रहे. शालीमबार बाग से आप की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं. ईस्ट चौहान बांगेरे से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने जीत हासिल की है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू

दिल्ली एमसीडी चुनाव में चार वार्ड में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है. आप कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. इधर, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. वहीं, जीते के बाद आप कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्री राम

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

AAP ने मारी बाजी

दिल्ली एमसीडी के नतीजों में 4 सीटों पर आप पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आयी है. लेकिन इस चुनाव में बीजेपी के हाथ खाली रह गये. उसका खाता भी नहीं खुला.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

कांग्रेस में खुशी की लहर, समर्थक मना रहे हैं जश्न

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में वार्ड नंबर 41-E (चौहान बांगर) में कांग्रेस 8323 वोटों से आगे चल रही है. कांग्रेस में खुशी की लहर, समर्थक मना रहे हैं जश्न.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

बीजेपी का नहीं खुला खाता

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अभी तक बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है. जबकि, 4 सीटों पर आप आगे चल रही है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस लीड बनाई हुई है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

शुरूआती रुझानों में आप आगे  MCD की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में AAP वार्ड नंबर 32N (रोहिणी-C),वार्ड नंबर 02-E (त्रिलोकपुरी),वार्ड नंबर 08-E (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62N, (शालीमार बाग नॉर्थ) में आगे चल रही है, जबकि वार्ड नंबर 41-E(चौहान बांगर) में कांग्रेस आगे है।

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

यहां से आप आगे 

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग, रोहिणी वार्ड में आप पार्टी आगे चल रही है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

उपचुनाव में चार सीटों पर आप पार्टी आगे

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में चार सीटों पर आप पार्टी आगे है. जबकि, एक सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

कल्याणपुरी में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग कल्याणपुरी वार्ड में हुई थी. यहां 59.19 फीसदी वोटिंग हुई थी. जबकि, सबसे कम वोटिंग शालीमार बाग वार्ड में हुई थी. यहां 43.23 फीसदी लोगों ने मतदान किया था.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

बीजेपी और आप के लिए खास दिन 

गुजरात निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से आप और बीजेपी दोनों का मनोबल बढ़ा हुआ है. ऐसे में आज का दोनों दलों के लिए बहुत खास है.

5:57 PM. 3 Mar 21 5:57 PM. 3 Mar

28 फरवरी को हुए थे उपचुनाव

दिल्ली एमसीडी के पांच वार्डों के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे, उन चुनावों के आज परिणाम आने हैं.

2:47 PM. 3 Mar 21 2:47 PM. 3 Mar

आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे

दिल्ली एमसीडी के 5 वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ जाएंगे. बुधवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती हो रही है. ऐसे में अब कुछ देर बाद से ही चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

2:47 PM. 3 Mar 21 2:47 PM. 3 Mar

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Delhi MCD By Election Result : दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. दिल्ली एमसीडी चुनाव के पल पल की जानकारी के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >