Kanjhawala Death Case: आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी, मौत के विरोध में AAP का दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली की रोहिणी अदालत ने कंझावला मौैत मामले में पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. वहीं, सुल्तानपुरी इलाके में इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के एलजी के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. सीएम केजरीवाल ने भी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.

Kanjhawala Death Case: दिल्ली के कंझावला में साल के पहले दिन कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में दिल्ली की रोहिणी अदालत ने पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट ने आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बता दें, मौत मामले में बीते दिन रविवार सुबह दिल्ली के कंझावला इलाके में एक लड़की का छत विछत हालत में शव मिला था.

मौत मामले में AAP ने किया प्रदर्शन: सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं. कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, प्रदर्शन तेज होता देख पुलिस ने भीड़ पर पानी का इस्तेमाल किया. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की जानकारी पुलिस के पहले ही मिल गई थी इस कारण दिल्ली के एलजी के घर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

सीएम केजरीवाल ने की कड़ी सजा की अपील: दिल्ली में महिला को कार से टक्कर मारने और घसीटने की घटना को लेकर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यग बेहद शर्मनाक घटना है. कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि वो अपील करते हैं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

मौत मामले में फूट रहा लोगों का आक्रोश: गौरतलब है कि कंझावला मौत मामले में स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सुल्तानपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया. लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों को सजा देने की मांग की. सड़क जाम के कारण यातायात जाम हो गया.

बता दें, दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बीते दिन रविवार रात एक कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घिसटती चली गई थी. युवती को कथित तौर पर लगभग चार किलोमीटर तक घसीटा गया और पुलिस को वह निर्वस्त्र अवस्था में मिली. वहीं, घटना के बाद मृतका के परिजनों ने महिला की मौत के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >