दिल्ली के जहांगीर पुरी में ढहा मकान, कई के दबे होने की आशंका

दिल्ली के जहांगीर पुरी में मकान ढह गया. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके से मकान ढहने की खबर आ रही है. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब एक बजे जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत गिरने की सूचना मिली. मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंचीं और चार लोगों को अबतक बचाया जा चुका है.

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, मलबा हटाने का काम अभी जारी है. दिल्ली में पिछले दिनों भारी बारिश हुई जिसके बाद से राजधानी का जनजीवन प्रभावित हो गया है. वर्षा जनित खबरे कई इलाकों से सामने आ रहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >