Delhi Elections Results : 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी का डंका, इन 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

Delhi Elections Results : दिल्ली चुनाव में बीजेपी के 10 नेता 10 हजार से अधिक मतों से बढ़त चुके हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है.

Delhi Elections Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के अबतक जो रुझान सामने आए हैं, उसके अनुसार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है. 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी शानदार तरीके से हुई है. अबतक के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के कुछ प्रत्याशी शानदार बढ़त बनाए हुए हैं और उनकी जीत पक्की मानी जा रही है. 

मुस्लिम क्षेत्र में भी बीजेपी की जीत पक्की

मुस्लिम बहुत क्षेत्र में भी इस बार बीजेपी ने झंडा बुलंद किया है. मुस्तफाबाद से मोहन बिष्ट 42069 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अबतक 69308 वोट मिल चुके हैं. आप के आदिल अहमद खान को 27239 वोट मिले हैं, जबकि एआईएमएआईएम के ताहिर हुसैन को 6676 वोट मिले हैं. इनके अलावा बीजेपी के दस अन्य उम्मीदवार भी अपनी-अपनी सीट से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जिनकी जीत तय मानी जा रही है.

  • 1. रिठाला से कुलवंत राणा 18148 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 2. बवाना से रविंदर इंद्र जे सिंह 12143 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 3. शालीमारबाग से रेखा गुप्ता 14146 वोट से आगे चल रही हैं
  • 4. जनकपुरी से आशीष सूद 10596 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 5. नजफगढ़ से नीलम पहलवान 12681 वोट से आगे चल रही हैं
  • 6. पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) 11989 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 7. विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा 13756 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 8. घोंदा से अजय महावर 13741 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 9. मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट 36685 वोट से आगे चल रहे हैं
  • 10. करावलनगर से कपिल मिश्रा 20351 वोट से आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Delhi Elections Results : चुनाव परिणामों में महिलाएं फिसड्डी, शिखा राय और रेखा गुप्ता को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशी पिछड़ीं

Elections Results Delhi 2025 : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बल्ले –बल्ले, आप को झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >