BJP Manifesto Part-3: महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह, छात्रों को 1000 का वजीफा, बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें

BJP Manifesto Part-3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट- 3 जारी किया. तो आइये जानें बीजेपी ने दिल्ली की जनता से क्या वादा किया है.

BJP Manifesto Part-3: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र पार्टी – 3 जारी कर दिया है. जिसमें दिल्ली की जनता को कई लाभ देने के वादे किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद इसकी खास बातों को बताया.

बीजेपी के घोषणा पत्र पार्टी 3 में क्या है खास?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातों को बताया. उन्होंने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जाएगा. मुफ्त ओपीडी और डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है. विधवा और असहाय महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये दिए जाएंगे. हम दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे. एससी और एसटी छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा. ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर दिया जाएगा. महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: BJP Sankalp Patra: बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना

बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें एक नजर में

  • वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये
  • विधवा और असहाय महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये
  • एससी और एसटी छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये का वजीफा
  • ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर
  • महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश
  • 13000 सील की गई दुकानों को फिर से खोलने का वादा
  • 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का वादा
  • युवाओं को 50000 सरकारी नौकरी देने का वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >