दिल्ली के इन 11 सीटों पर क्यों फंसा BJP का पेंच? जानें इसका कारण

BJP Candidate List: दिल्ली चुनाव को लेकर अब 2 दिन नामांकन में बचे हैं. बीजेपी ने अब तक अपने बाकी बचे 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है.

BJP Candidate List: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी तक अपने बचे 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. कल नामांकन की अंतिम तारीख़ है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी आज देर शाम तक सभी बाकी बचे सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है. इन 11 सीटों में कई ऐसे सीट भी हैं जहां एनडीए के सहयोगी जेडीयू और लोजपा रामविलास की नज़रें भी हैं. बीजेपी अपने सहयोगियों के लिए राह तलास रही है.

किन चर्चित सीटों पर फंसा है पेंच

दिल्ली के चुनाव में जिन सीटों पर पेंच फसा नज़र आ रहा है उनमें संगम विहार, बुराड़ी, देवली और ग्रेटर कैलाश सीट शामिल है. बीजेपी का प्रयास है कि अपने सहयोगी जेडीयू को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाए. बीजेपी इस बार जेडीयू को दो सीटें दे सकती है. वहीं चिराग पासवान भी एक सीट पर दावा कर सकते हैं. चिराग पासवान संगम विहार सीट पर नज़रें गड़ाए हैं. ये तीनों ही सीट बिहारी बहुल सीटें है और यहां इनकी संख्या क़रीब 30% के क़रीब है. जानकारी के अनुसार इन सीटों में बीजेपी कुछ सीटों पर इस बार ख़ुद लड़ना चाहती है. अब नामांकन का कल आख़िरी तारीख़ है ऐसे में पार्टी बहुत जल्द अपने सारे मुद्दों को सुलझाने का प्रयास कर रही.

बीजेपी के अब तक 59 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. आदर्श नगर – राज कुमार भाटिया
  2. बादली – दीपक चौधरी
  3. रिठाला – कुलवंत राणा
  4. नांगलोई जाट – मनोज शौकीन
  5. मंगोलपुरी – राजकुमार चौहान
  6. रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
  7. शालीमार बाग – रेखा गुप्ता
  8. मॉडल टाउन – अशोक गोयल
  9. करोल बाग – दुष्यंत कुमार गौतम
  10. पटेल नगर – राज कुमार आनंद
  11. राजौरी गार्डन – सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
  12. जनकपुरी – आशीष सूद
  13. बिजवासना – कैलाश गहलोत
  14. नई दिल्ली – प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
  15. जंगपुरा – सरदार तरविंदर सिंह वर्मा
  16. मालवीय नगर – सतीश उपाध्याय
  17. आर के पुरम – अनिल शर्मा
  18. महरौली – गजेंद्र यादव
  19. छतरपुर – करतार सिंह तंवर
  20. अंबेडकर नगर – खुशीराम चुनार
  21. कालकाजी – रमेश बिधूड़ी
  22. बदरपुर – नारायण दत्त शर्मा
  23. पटपड़गंज – रवींद्र सिंह नेगी
  24. विश्वास नगर – ओम प्रकाश शर्मा
  25. कृष्णा नगर – अनिल गोयल
  26. गांधी नगर – सरदार अरविंदर सिंह लवली
  27. सीमापुरी – कुमारी रिंकू
  28. रोहतास नगर – जितेंद्र महाजन
  29. घोंडा – अजय महावर
  30. नरेला – राज करण खत्री
  31. तिमारपुर – सूर्य प्रकाश खत्री
  32. मुंडका – राजेंद्र दराल
  33. किराड़ी – बजरंग शुक्ला
  34. सुल्तानपुर माजरा – कर्म सिंह कर्मा
  35. शंकूी बस्ती – करनैल सिंह
  36. त्रि नगर – तिलक राम गुप्ता
  37. सदर बाजार – मनोज कुमार जिंदल
  38. चांदनी चौक – सतीश जैन
  39. मटिया महल – दीप्ति इंदौरा
  40. बल्लीमारान – कमल बागड़ी
  41. मोती नगर – हरीश खुराना
  42. मादीपुर – उर्मिला कैलाश गंगवाल
  43. हरि नगर – श्याम शर्मा
  44. तिलक नगर – श्वेता सैनी
  45. विकासपुरी – पंकज कुमार सिंह
  46. उत्तम नगर – पवन शर्मा
  47. द्वारका – प्रद्युम्न राजपूत
  48. मटियाला – संदीप सहरावत
  49. नजफगढ़ – नीलम पहलवान
  50. पालम – कुलदीप सोलंकी
  51. राजिंदर नगर – उमंग बजाज
  52. कस्तूरबा नगर – नीरज बसोया
  53. तुगलकाबाद – रोहतास बिधूड़ी
  54. ओखला – मनीष चौधरी
  55. कोंडली – प्रियंका गौतम
  56. लक्ष्मी नगर – अभय वर्मा
  57. सीलमपुर – अनिल गौड़
  58. करावल नगर – कपिल मिश्रा
  59. मुस्तफाबाद – मोहन सिंह बिष्ट

यह भी पढ़ें.. केजरीवाल के खिलाफ पति पत्नी लड़ेंगे चुनाव, नई दिल्ली सीट से स्वाति सिंह ने किया नामांकन

Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP ने 70 , कांग्रेस 48 और बीजेपी ने 59 उम्मीदवारों की जारी की सूची, किसे कहां से मिला टिकट?, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >