Delhi Cantt Assembly Constituency: दिल्ली कैंट विधानसभा सीट, AAP-बीजेपी और कांग्रेस में हो सकता है कड़ा मुकाबला

Weather Forecast: पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड. हरियाणा पंजाब समेत कई और राज्यों में सर्दी, बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि देखने को मिल रहा है.

Delhi Cantt Assembly Constituency: दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र. इस क्षेत्र को दिल्ली छावनी के नाम से भी जाना जाता है. इस इलाके की आबादी करीब एक लाख 10 हजार है. यह दिल्ली के अहम सीटों में से भी एक है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. दिल्ली कैंट सीट से तीनों दलों ने अपने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. दिल्ली कैंट विधानसभा सीट दिल्ली के साउथ वेस्ट में आती है. 2020 में दिल्ली कैंट में कुल 49.17 फीसदी वोट पड़े थे.

आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार

दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने भुवन तंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी ने फिर वीरेंद्र सिंह कादयान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि, कांग्रेस ने प्रदीप कुमार उपमन्यु को प्रत्याशी बनाया है.

2020 में आम उम्मीदवार के जीता था चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. आप उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की थी. कादियान ने करीब साढ़े 10 हजार वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. करीब 29 हजार वोट मिले थे. कादियान ने बीजेपी के मनीष सिंह और कांग्रेस के संदीप तंवर को हराया था.

2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवार का नाम जीत/हार
AAP वीरेंद्र सिंह कादियान जीते
bjp मनीष सिंह हारे
Congress संदीप तंवर हारे

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >