Delhi Election 2025 में अठावले की पार्टी की एंट्री, केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची

Delhi Assembly Election 2025 में रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की भी एंट्री हो गई है.

Delhi Assembly Election 2025: रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की. पहली सूची में अठावले की पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से शुभी सक्सेना को टिकट दिया है. नई दिल्ली से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. जबकि यहां से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है. अठावले ने चांदनी चौक विधानसभा से सचिन गुप्ता को मैदान में उतारा है.

अठावले ने चार महिलाओं को भी दिया टिकट

रामदास अठावले ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चार महिला उम्मदवारों को भी टिकट दिया है. जिसमें सुल्तानपुर माजरी से लक्ष्मी, कोंडली से आशा कांबले, नई दिल्ली से शुभी सक्सेना और सरदर बाजार से मनीषा को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: दिल्ली की इस सीट पर है बिहारियों का दबदबा, केजरीवाल का बयान AAP पर न पड़ जाए भारी

अठावले ने कहा, हम 15 से 20 सीटों पर लड़ रहे चुनाव, लेकिन बीजेपी के साथ

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में घोटाले हुए हैं. अब जो रिपोर्ट आई है उससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार भ्रष्ट थी, इसलिए हम अरविंद केजरीवाल को हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने की मांग करते हैं. हम 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन भाजपा को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, मेरी पार्टी एनडीए में है और हम भाजपा, एनडीए का समर्थन करते हैं. हमारी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा की सरकार यहां आए.”

अठावले की पार्टी की पूरी सूची देखें

  1. सुल्तानपुर माजरी (एससी) से लक्ष्मी
  2. कोंडली (एससी) से आशा कांबले
  3. तिमारपुर से दीपक चावला
  4. पालम से वीरेंद्र तिवारी
  5. नई दिल्ली से शुभी सक्सेना
  6. पटपड़गंज से रणजीत
  7. लक्ष्मी नगर से विजय पाल सिंह
  8. नरेला से कन्हैया
  9. संगम विहार से तजिंदर सिंह
  10. सरदर बाजार से मनीषा
  11. मालवीय नगर से राम नरेश निशाद
  12. तुगलकाबाद से मंजूर अली
  13. बदरपुर से हर्षित त्यागी
  14. चांदनी चौक से सचिन गुप्ता
  15. मटियाला महल से मनोज कश्यप

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP ने 70 , कांग्रेस 48 और बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की जारी की सूची, किसे कहां से मिला टिकट?, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >